Popular Posts

Saturday, August 30, 2014

खूबसूरत हो तुम

खूबसूरती एक मुस्कराहट है 
और इस मुस्कराहट में 
अपनी हंसी से 
चांदनी बिखेरती हो तुम। 

खूबसूरती एक सपना है 
और उन सपनों में 
अपनी उम्मीदों के 
रंग भर जाती हो तुम। 

खूबसूरती एक जगमगाहट है
और उस जगमगाहट में 
अपनी बातों से 
रोशनी भर जाती हो तुम। 

खूबसूरती एक प्यारी अदा है 
और उस अदा को 
अपने प्यार के 
एहसास से भर जाती हो तुम। 

खूबसूरती का नाम मां है 
और उस मां को 
अपनी ममता से 
और प्यारी बना जाती हो तुम। 
 
खूबसूरती के सभी नामों 
को और खूबसूरत बनाती हो तुम 
इसीलिए कहती हूं 
मेरी नज़रों में 
खूबसूरत हो तुम। 

No comments:

Post a Comment